मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन फिल्म के पहले पोस्टर में कड़क एवं उग्र नजर आईं। पोस्टर मंगलवार को ऑनलाइन रूप से लांच किया गया।
पोस्टर में ऐश्वर्य गर्द में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।
फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “जज्बा।’ यह पोस्टर की पहली झलकी है।”
ऐश्वर्य ‘जज्बा’ से पांच साल के अंतराल के बाद रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका आधिकारिक लांच मंगलवार को ऐश्वर्य व संजय गुप्ता की मौजूदगी में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में किया गया।
फिल्म में ऐश्वर्य कुछ बेहद चौंकाने वाले स्टंट करती नजर आएंगी।
यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘सेवन डेज’ का हिंदी रीमेक है। इसमें इरफान खान, अनुपम खेर, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, चंदन रॉय सान्याल और सिद्धांत कपूर भी हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath