नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के लोकप्रिय हास्य कार्यक्रम ‘द मिडिल’ के भारतीय संस्करण का प्रसारण कथित तौर पर जून से प्रसारित होगा।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में मुख्य किरदार ‘किट्टू सब जानती है’ से मशहूर हुईं एमी त्रिवेदी और ‘लापतागंज’ के अब्बास खान निभाएंगे।
सूत्र ने बताया, “शो का निर्माण बोधि ट्री के बैनर तले होगा और यह जून में शुरू होगा।”
शो कथित तौर पर बिग मैजिक पर प्रसारित होगा।
वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बने ‘द मिडिल’ की कहानी पांच सदस्यों वाले एक परिवार और घरेलू जीवन के दैनिक संघर्षो और इनसे उबरने के लिए किए जाने वाले उनके प्रयासों पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath