चेन्नई, 20 मई (आईएएनएस)। ‘राज 3’, ‘जन्नत 2’ और ‘हमशकल्स’ जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अब तेलुगू फिल्मों में कदम रख रही हैं। वह तेलुगू बोलने का लहजा सुधारने के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेंगी।
फिल्म के निर्देशक टैटीनेनी सत्या ने आईएएनएस को बताया, “ईशा इस सप्ताह से कार्यशाला में शामिल होंगी। यह उनकी तेलुगू भाषा की बारीकियां सीखने में मदद करेगी, क्योंकि हम अगले सप्ताह से शूटिंग शुरू करेंगे।”
फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है, जो तमिल में भी रिलीज होगी। फिल्म में ईशा, सचिन जोशी के साथ नजर आएंगी।
सत्या ने कहा, “ईशा बेहद ग्लैमरस भूमिका निभा रही हैं। मैंने जब उन्हें पटकथा सुनाई तो वह तुरंत इसमें काम करने के लिए राजी हो गईं, क्योंकि उन्हें पटकथा बहुत पसंद आई।”
सत्या ने कहा, “हमारी 27 मई से शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म का पहला शेड्यूल पोलैंड में फिल्माया जाएगा, जहां हम एक गाना शूट करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath