हरभजन सिंह की भारतीय टीम में वापसी (लीड-1)

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह करीब दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने में कामयाब रहे। उन्हें अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम की घोषणा बुधवार को एक बैठक के बाद की। भारतीय टीम बांग्लादेश में 10 से 24 जून के बीच एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

हरभजन ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच मार्च-2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किसी सीनियर खिलाड़ी को आराम भी नहीं दिया है।

विराट कोहली टेस्ट टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि एकदिवसीय टीम की कमान धौनी के हाथों में होगी।

विश्व कप के बाद भारतीय टीम की पहली अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला होगी।

टीम :

भारतीय टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साह, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण एरॉन, इशांत शर्मा।

एकदिवसीय टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रविचंद्रन अश्विन, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493