कोलंबिया भूस्खलन में मृतकों की संख्या 78 हुई

बोगोटा, 20 मई (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर कोलंबिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना में 78 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन इकाई (यूएनजीआरडी) ने दी।

स्पेन की समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

कोलंबिया के सल्गर कस्बे के लॉस मार्गरीटास में सोमवार तड़के स्थानीय लिबोरियाना नदी का जलस्तर बढ़ने से भूस्खलन हुआ और कई मकान टनों गाद के नीचे दब गए।

मंगलवार को 73 लोगों के शव मेडेलिन के लीगल मेडिसीन इंस्टीट्यूट में पहचान के लिए भेजे गए। यहां पहले ही 39 शव भेजे जा चुके थे, जिनके पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी।

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने आवास मंत्री लुईस फिलिप हेनाओ को पुनर्वास कार्यो का जायजा लेने के लिए सल्गर भेजा।

सैंटोस ने आपदा में बेघर हुए पीड़ित परिवारों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराने का वादा किया है।

इस बीच, यूएनजीआरडी प्रभावित क्षेत्र में भोजन, कंबल, प्रसाधन के सामान और दूसरी आवश्कता की चीजों के माध्यम से पीड़ितों को मानवीय सहायता उपलब्ध करा रहा है।

आपदा में बेघर हुए 151 लोग इस समय तंबुओं में रह रहे हैं, जबकि 373 लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493