‘मेसी, रोनाल्डो के संन्यास के बाद ही एटलेटिको के लिए मौका’

मेड्रिड, 20 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमवन का मानना है कि बार्सिलोना के लियोनेल मेसी और रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद ही इन दोनों क्लबों का ला लीगा टूर्नामेंट से दबदबा खत्म हो सकेगा।

पिछले 10 सत्रों में बार्सिलोना और रियल मेड्रिड ला लीगा में आठ बार पहला या दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वर्ष-2004 में वालेंसिया के खिताब जीतने के अलावा एक मौके पर एटलेटिको मेड्रिड ला लीगा जीतने में कामयाब रहा है।

इस सत्र का खिताब भी बार्सिलोना अपने नाम कर चुका है।

गौरतलब है कि मेसी और रोनाल्डो वर्ष-2010 से ला लीगा में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। मौजूदा सत्र में रोनाल्डो 45 गोलों के साथ सबसे आगे हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार सिमवन ने कहा, “एटलेटिको के लिए यहां मुकाबले आसान नहीं हैं। यहां सफलता के लिए केवल प्रतिभा ही काफी नहीं है। मेसी और रोनाल्डो ने काफी ऊंचे मानदंड स्थापित कर दिए हैं। हमारे लिए जीत हासिल करने का एक ही तरीका है कि हम लगातार मेहनत करें और जूझारू प्रवृति बनाए रखें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493