कोलकाता, 20 मई (आईएएनएस)। भारत फोर्ज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 में 46 फीसदी बढ़कर 763.59 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 525.07 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय आलोच्य अवधि में 13.53 फीसदी बढ़कर 7,624.75 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 6,715.84 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीएन कल्याणी ने कहा, “उत्पादकता बढ़ने और लागत घटने से आलोच्य वर्ष में संचालन प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हर खंड का वित्तीय प्रदर्शन बेहतर रहा। इसके साथ ही नकदी बढ़ने से कर्ज का स्तर कम हो गया।”
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 70.77 फीसदी बढ़कर 203.18 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 118.98 करोड़ रुपये था।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 31.53 फीसदी बढ़कर 1,223.89 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 930.52 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath