नम्बरों से भाग्य नहीं बनता : राजकुमार

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उन्होंने अपने छात्र जीवन में भी भी 90 प्रतिशत नम्बर नहीं लाए, लेकिन यह बात कामयाबी की राह में उनके लिए बाधा साबित नहीं हुई। राजकुमार का मानना है कि स्कूल में लाए गए नम्बर किसी का भविष्य तय नहीं करते हैं।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा 10वीं (आईसीएसई) एवं 12वीं (आईएससी) के परीक्षा परिणाम घाोषित किए जाने के एक दिन बार राजकुमार ने कहा, “आपके नम्बर आपका भाग्य नहीं हैं। आज आपके नम्बर कितने हैं और कल आप जीवन में क्या बनेंगे, इन दोनों बातों का आपस में कोई संबंध नहीं है। तो निराश न हों, हर दिन का आनंद उठाएं।”

दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से पढ़ाई करने वाले राजकुमार का मानना है कि नम्बर जीवन का आखिरी विकल्प नहीं होते और उनका जीवन उन छात्रों के लिए उदाहरण है, जिन्हें परीक्षा में बहुत अच्छे नम्बर नहीं मिले हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता राजकुमार का मानना है कि आज के दौर में किशोर करियर के रूप में अपनी पसंद का क्षेत्र चुन सकते हैं और उसके बाद उन्हें पूरे तन-मन से काम में जुट जाना चाहिए, जैसा कि उन्होंने किया।

राजकुमार को फिल्म ‘शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493