मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस बात से हैरान हैं कि उनकी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ को लेकर न केवल भारत, बल्कि फ्रांस में भी लोगों में रुचि है।
ऐश्वर्या ने कहा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि दर्शक मेरी फिल्म में रुचि दिखा रहे हैं।” ऐश्वर्या इस समय वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड ‘लोरियल पेरिस’ की भारतीय एबेंसडर के रूप में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हैं।
कान्स से यहां मीडिया के साथ वीडियो वार्ता में ऐश्वर्या संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘जज्बा’ के लिए दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रियाओं को साझा कर बहुत खुश थी।
‘जज्बा’ में इरफान खान, शबाना आजमी, अनुपम खेर भी हैं।
ऐश्वर्या ने कहा, “कलाकार के रूप में हम हमेशा चाहते हैं कि लोग हमारी फिल्म देखें और इसकी प्रशंसा करें। हमने बहुत मेहनत की है और यह जानकर अच्छा लगा कि लोगों को हमारी फिल्म का पहला पोस्टर पसंद आया है।”
ऐश्वर्या की आखिरी रिलीज फिल्म 2010 में आई ‘गुजारिश’ थी।
dharmpath.com dharmpath