मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अपनी अगली फिल्म ‘अकीरा’ की शूटिंग में व्यस्त निर्माता ए.आर. मुरुगदोस ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ‘मुंबई की लेडी रजनी’ का नाम दिया है।
मुरुगदोस ने ट्विटर पर सोनाक्षी की ‘तेवर’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सोनाक्षी दक्षिण सुपरस्टार राजनीकांत का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। मुरुगदोस ने लिखा, “लेडी रजनी ऑफ मुंबई”।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही ‘अकीरा’ एक थ्रिलर फिल्म है। यह तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘मौनगुरु’ का हिंदी संस्करण है। इसमें सोनाक्षी के साथ-साथ उनके पिता शत्रुघन सिन्हा भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath