लंदन, 22 मई (आईएएनएस)। इस साल चमड़े से बने नर्म और मुलायम कपड़े (स्वेड) के जैकेट गर्मियों में ताजा चलन में हैं।
हालांकि स्वेड जैकेट और दूसरे स्वेड परिधान खासे महंगे होते हैं, इसलिए इनकी खरीददारी बुद्धिमानी से सतर्कतापूर्वक करनी चाहिए।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ ने स्वेड परिधानों को खरीदने और उनको पहने जाने के लिए यहां खास नुस्खे साझा किए हैं-
स्वेड स्कर्ट : स्वेड स्कर्ट पहले ही फैशन जगत में खासी हलचल पैदा कर चुकी है और एलेक्सा चंग एवं ओलिविया पालेरमो जैसी हस्तियों को स्वेड स्कर्ट में जलवा बिखेरते देखा गया है।
स्वेड एसेसरीज : इन गर्मियों में डेनिम खासा चलन में है, जिसके साथ स्वेड की साज-सज्जा आपको नया और स्टाइलिश लुक देगी। झालर वाले बूट्स के साथ चुस्त जींस और स्वेड की बेल्ट कमाल का लुक देगी।
स्वेड की झालरदार बैग : स्वेड की क्रास बेल्ट वाली बैग किसी भी पोशाक के साथ नया लुक देगी। इस बैग की खरीद से आपके परिधानों के संग्रह में हर परिधान के साथ नयापन जुड़ेगा।
किमोनो जैकेट : किमोनो जैसी दिखने वाली बेल्ट वाली जैकेट भी आपके फैशन में चार चांद लगाएगी। इटालियन फैशन ब्रांड गुच्ची ने भी इसी तरह के जैकेट सिल्क स्कार्व और फ्लेयर्ड जींस के साथ बाजार में उतारी है।
रंग बिरंगे स्वेड : यदि आप आधुनिक लगना चाहते हैं, तो रंगों वाले स्वेड परिधान या एसेसरीज खरीद सकते हैं। डेनिम के साथ नीले रंग का स्वेड जैकेट अच्छा लगेगा।
dharmpath.com dharmpath