शाहरुख को सर्जरी के बाद आराम की सलाह

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने गुरुवार को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी में अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

डॉक्टरों ने शाहरुख (49) को तीन-चार दिन आराम करने की सलाह दी है। शाहरुख ने अपनी तबीयत का हाल ट्विटर पर बताया, “मेरा साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया, क्योंकि मैं अपने घुटनों के बल बैठकर दुआ करता हूं।”

शाहरुख के घुटने की सर्जरी डॉक्टर संजय देसाई ने की। उन्होंने बताया कि शाहरुख को पिछले कई महीनों से लगातार बाएं घुटने में दर्द व सूजन की शिकायत थी। उन्होंने सर्जरी होने की पुष्टि की।

शाहरुख को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब घर पर आराम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493