मोरिरा नियुक्त हुए फ्लुमिनेंस के कोच

रियो डी जनेरियो, 22 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लुमिनेंस ने एंडरसन मोरिरा को टीम का नया कोच नियुक्त किया है। फ्लुमिनेंस के साथ मोरिरा की यह दूसरी पारी होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 43 वर्षीय मोरिरा को रिकाडरे ड्रब्सकी के स्थान पर कोच बनाया गया है। रिकाडरे ने कार्यकाल संभालने के केवल दो महीने के अंदर बुधवार को कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

फ्लुमिनेंस की ओर जारी से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार मोरिरा वर्ष-2015 के आखिर तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

मोरिरा इससे पूर्व वर्ष-2011 में भी फ्लुमिनेंस से जुड़े थे और तब टीम दक्षिण अमेरिकी क्लबों के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कोपा लिबर्टाडोर्स के नॉकआउट वर्ग में पहुंचने में सफल रही।

फ्लुमिनेंस अभी ब्राजीलियाई सेरी-ए लीग के अंकतालिका में 11वें पायदान पर है। सेरी-ए लीग में कुल 20 टीमें खेलती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493