होटलों के विनिवेश पर फैसला जल्द : जेटली

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। सरकार के ‘इंडिया टूरिज्म विकास कॉर्प’ द्वारा प्रबंधित होटल जल्द ही बेचे जा सकते हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को इसके स्पष्ट संकेत दिए। उन्होंने सरकार की विनिवेश रणनीति को संतुलित करने की भी बात कही।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस साल विनिवेश का लक्ष्य बहुत अधिक है। इस साल 69,000 करोड़ रुपये का विनिवेश और संपत्तियों की बिक्री की जानी है। यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले कार्यकाल के पूर्ण विनिवेश से अधिक है।

जेटली ने कहा, “इसके अलावा, कई मंत्रालयों ने अपने गैर प्रमुख क्षेत्रों में विनिवेश के लिए संपर्क किया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं। हमारा फैसला संतुलित होगा।”

“अभी सिर्फ होटलों में विनिवेश होना बाकी है। हमने इन होटलों पर आधिपत्य वाले मंत्रालयों से संपर्क साधा है। इससे संबंधित सचिव और विनिवेश सचिव इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं।”

सरकार दिल्ली के अकबर और लोधी होटलों में विनिवेश कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493