नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। स्कॉच व्हिस्की ब्रांड ‘बैलेंटाइन्स’ ने भारत में अपने पैर जमाने के क्रम में अपने नए विज्ञापन में अमेरिकी अभिनेता गेब्रियल मैट को लिया है।
ब्रांड का नया विज्ञापन ‘स्टे ट्र’ संदेश के साथ नजर आएगा।
कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की कि ‘स्टे ट्र, लीव ऐन इंप्रेशन’ विज्ञापन में गेब्रियल ब्रांड का मोर्चा संभाल रहे हैं।
गेब्रियल ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए बैलेंटाइन के आदर्श फलसफे ‘स्टे ट्र’ के साथ इसके विज्ञापन की शूटिंग करना एक गौरव की बात है। ब्रांड के साथ मेरा जुड़ाव एकदम वाजिब है, क्योंकि ब्रांड का सूक्ति वाक्य ‘अपने किरदार के प्रति सच्चा रहना और अपनी सत्यनिष्ठा बनाए रखना’, मुझ पर एकदम फिट बैठता है।”
उन्होंने कहा, “विज्ञापन की शूटिंग करना एक यादगार अनुभव रहा है। आशा करता हूं कि भारतीय दर्शक भी इसे सराहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath