सेरेना, मरे क्वालीफायर के खिलाफ करेंगे फ्रेंच ओपन की शुरुआत

लंदन, 22 मई (आईएएनएस)। शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे और सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स रविवार से शुरू हो रहे वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में अपने-अपने अभियान की शुरुआत क्वीलफायर खिलाड़ी के खिलाफ करेंगे।

रोजर फेडरर को भी पहले मैच में किसी क्वालीफायर खिलाड़ी का सामना करना होगा।

तीसरे विश्व वरीयता प्राप्त मरे को नौ बार फ्रेंच ओपन जीत चुके राफेन नडाल और सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक के साथ एक ही हाफ में रखा गया है।

लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले नडाल हालांकि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के चलते विश्व वरीयता में सातवें पायदान पर खिसक गए हैं, जिसके चलते उन्हें फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जोकोविक से भिड़ना पड़ सकता है।

फ्रेंच ओपन में छठे वरीय नडाल वैसे गैरवरीय फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे, जबकि जोकोविक को पहले दौर में फिनलैंड के जार्को नीमिनेन से भिड़ना है।

वहीं महिला एकल वर्ग में दूसरी वरीय रूस की मारिया शारापोवा इस्तोनिया की काइया कानेपी के खिलाफ जबकि तीसरी वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप रूस की एवगेनिया रोडिना के खिलाफ अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

युगल वर्ग के ड्रॉ अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493