गोल्फ : एडीटी टूर्नामेंट में फिरोज संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंचे

ह्सिनचू (चीनी ताइपे), 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी फिरोज सिंह गरेवाल शुक्रवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले ऐम्बेसडर एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जबरदस्त वापसी करते हुए 60 स्थानों की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 32वां स्थान हासिल कर लिया।

दूसरे दौर में फिरोज ने दो-अंडर 70 का स्कोर किया।

पहले दिन सिक्स-ओवर 78 के साथ निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले फिरोज दूसरे दिन अलग लय में नजर आए। फिरोज का कुल स्कोर अब चार-ओवर 148 हो गया है।

दूसरी ओर, स्थानीय खिलाड़ी और पहले दिन शीर्ष पर रहे चान सिंह-चैंग पांच-अंडर 67 स्कोर के साथ हमवतन लिन वेन-टैंग से एक शॉट की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे।

चान पांचवीं बार एडीटी खिताब अपने नाम करने की राह पर हैं। उनका कुल स्कोर आठ-अंडर 136 है जिसमें वह पांच बर्डी लगा चुके हैं।

अमेरिका के ब्लेक सिंडर चीनी ताइपे के लिन से दो शॉट पीछे कुल 139 स्कोर के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493