कुरकुरे ने लांच किया बटर मस्ती फ्लेवर

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। कुरकुरे ने अनूठे कुरकुरे ट्विस्ट के साथ बटर का बेहतरीन स्वाद वाला नया फ्लेवर ‘बटर मस्ती’ लांच किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि नया फ्लेवर बटर मस्ती एक आकर्षक टीवीसी के साथ पूरे देश में लांच किया जा रहा है, जिसमें कुरकुरे परिवार के बॉलिवुड बैंकर युवा पुत्र कुणाल कपूर और बहू रीमिक्स छोटी बहू परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। कैम्पेन का स्लोगन है- ‘बटर का मजा, कुरकुरे का तड़का’।

नई पेशकश के बारे में पेप्सीको इंडिया के निदेशक और स्नैक्स कारोबार के विपणन प्रमुख राजीव मठरानी ने कहा, “कुरकुरे अपने लांच से ही नवाचार में सबसे आगे है। यह ब्रांड भारतीय मूल्यों के अनुसार परंपरागत होने के साथ मॉडर्न आउटलुक रखता है। नया फ्लेवर बटर मस्ती बटर और स्पाईस के लिए भारत के प्यार को प्रदर्शित करता है।”

विज्ञापन एजेंसी जेडब्ल्यूटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारी रचनात्मक निदेशक सोनिया भटनागर ने कहा, “कुरकुरे ने बटर जैसा शानदार फ्लेवर इससे पहले कभी नहीं बनाया। इसके सभी फ्लेवर बहुत स्वादिष्ट हैं। हमने इसी बात पर सोचा। दो दूर के राज्यों को एकसाथ एक पैक में पेश करना। बटर से युक्त कुरकुरे खाने का स्लो मोशन सपना। जीवन के ये क्षण आपको तब तक रोमांटिक दुनिया में डुबोए रखते हैं, जब तक आप आंखें खोल नहीं लेते हैं।”

कुरकुरे बटर मस्ती देश के सभी रिटेल आउटलेट पर 8 रुपये, 15 रुपये और 25 रुपये के पैक में उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493