रियल मेड्रिड के साथ बने रहने को लेकर एंसेलोट्टी आशान्वित

मेड्रिड, 22 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोट्टी ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि मौजूदा ला लीगा सत्र के बाद वह क्लब से अलग हो जाएंगे।

रियल मेड्रिड को ला लीगा में अपना आखिरी मैच शनिवार को खेलना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रियल मेड्रिड के चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल से बाहर होने और दूसरी ओर बार्सिलोना के ला लीगा खिताब पर कब्जा जमाने के बाद से ही स्थानीय मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि एंसेलोट्टी को कोच पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान राफेल बेनित्ज ले लेंगे।

एंसेलोट्टी ने हालांकि ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैं क्लब में बना रहूंगा। क्लब अभी सारी परिस्थितियों को आंक रहा है और मैं यहां रहने के विचार से बेहद उत्साहित हूं। मुझे यह क्लब और शहर पसंद है।”

एंसेलोट्टी ने साथ ही कहा कि भविष्य को लेकर क्लब ने उनसे कोई चर्चा नहीं की है।

उनके अनुसार, “मैने क्लब से इस बारे में कोई बात नहीं की है और न ही क्लब ने ऐसी कोई बात मुझसे की है।”

एंसेलोट्टी के अनुसार क्लब के साथ उनके भविष्य को लेकर रविवार या सोमवार को कोई चर्चा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि रियल मेड्रिड इस सत्र में लगातार 22 जीत के बावजूद कोई खिताब अपने नाम नहीं कर सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493