बी-टाउन को भायी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अपनी नई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी से अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘बॉलीवुड की क्वीन’ क्यों कहा जाता है। फिल्म में अपने दोहरे किरदार से कंगना ने प्रशंसकों और फिल्मोद्योग के अपने दोस्तों का दिल जीत लिया है। फिल्म को बॉलीवुड हस्तियों से बड़ी सराहना मिल रही है।

आनंद एल. राय निर्देशित ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ (टीडब्ल्यूएम रिटर्न्‍स) 2011 में आई ‘तनु वेड्स मनु’ की सीक्वल है। फिल्म में कंगना, आर. माधवन, जिम्मी शेरगिल, दीपक डोब्रियाल, ऐजाज खान और स्वरा भास्कर ने अपने किरदारों के साथ वापसी की है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म की सराहना की है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्विटर पर कुछ इस तरह फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की :

इरफान खान : फिल्म बेहतरीन है। माधवन और दीपक डोब्रियाल का काम सराहनीय है।

धनुष : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। आनंद राय ने एक बार फिर प्रभावित किया। कंगना ने बेहतरीन काम किया। टीम को बधाई।

हुमा कुरैशी : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ देखी। उत्कृष्ट फिल्म है। आनंद राय, कंगना रनौत, आर. माधवन, दीपक और सभी किरदारों का अभिवादन। लंबे समय बाद यह एक बेहतरीन फिल्म है।

प्रीति जिंटा : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ देखी। बता नहीं सकती कि यह मुझे कितनी पसंद आई। मुझे यकीन है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और सभी पुरस्कार समारोहों में धमाल मचाएगी। कंगना और आर. माधवन ने अच्छा काम किया।

फराह खान : अभी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ देखी। यह बेहतरीन फिल्म है।

जेनेलिया देशमुख : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’.. क्या फिल्म है। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। यह फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया आनंद राय और कृषिका लूला। बेहतरीन!

राजकुमार राव : ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ से प्रभावित हूं। आनंद राय सर आप कुशाग्र हैं। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। कोई फिल्म देखकर कभी इतना खुश नहीं हुआ।

रितेश देशमुख : कंगना मेरी सहकलाकार और दोस्त हैं। ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के बाद अब मैं उनका प्रशंसक हूं।

अरबाज खान : अभी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ देखी। उत्कृष्ट फिल्म। हाल के समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक। पूरी टीम को सराहना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493