कैलाश खेर अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। गायक कैलाश खेर को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर स्वयं इसके बारे में जानकारी दी और कहा कि वह पिछले काफी समय से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्हें गुजरात में अपना एक शो रद्द करना पड़ा।

कैलाश ने सोशल नेटवर्किं ग साइट के जरिये बताया कि वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए।

उन्होंने लिखा, “स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने और प्रतिबद्धताओं को वरीयता देना आपको उस जगह पहुंचा देता है, जहां कोई व्यक्ति नहीं जाना चाहता। पहली बार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हूं। न्यूयॉर्क से आते ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।”

खेर को लगता है कि स्वास्थ्य को नजरअंदाज करके उन्होंने सबक सीखा है।

उन्होंने लिखा, “पहली बार गुजरात के भारुच में एक शो रद्द करना पड़ा। बड़ा सबक सीखा है। अपने स्वास्थ्य को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, चाहें आप ओबामा के साथ खाना खा रहे हों या नोबल पुरस्कार प्राप्त कर रहे हों। शरीर अंतत: बदला लेता है। ईश्वर मेरी दुनिया को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493