अफगानिस्तान : विस्फोट में जिला गवर्नर की हत्या

काबुल, 23 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उरुज्गान प्रांत में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया, “चर्चिनो जिले के गवर्नर मोहम्मद इस्माइल हकयार आज (शनिवार) सुबह अपने दफ्तर जा रहे थे जब शाह मशाद इलाके में बम विस्फोट हो गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।”

हकयार दो साल से चर्चिनो जिले के गवर्नर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी छवि एक प्रमुख तालिबान विरोधी व्यक्ति की थी और उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493