सन्नी ने सेलिना के घर से निकाले जाने की बात नकारी

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सन्नी लियोन, जो यहां पहले सेलिना जेटली के घर किराए पर रहती थीं, ने उन अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि उनसे सेलिना का घर खाली करने को कहा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सन्नी से घर खाली करने को कहा गया था, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने घर को व्यवस्थित कर रखा था, वह सेलिना को नापसंद था। अफवाहों में यह भी कहा गया था कि अब सन्नी होटलों में रह रही हैं, क्योंकि अभी घर नहीं मिला है।

सन्नी ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, “हम ऐसी बकवास खबरों पर टिप्पणी नहीं करते। हर कोई जानता है कि हम पिछले एक साल से जुहू में एक फ्लैट में रह रहे हैं। हमारा करार (लीज) खत्म होने के बाद, एक साल पहले ही हमने घर बदल दिया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493