मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘पिंजरा’ ऑनर किलिंग जैसी सामाजिक बुराई के बारे में है।
यह गाना उन्होंने पंजाबी गायक-संगीत निर्माता डॉक्टर जीउस और पाश्र्व गायिका जैसमीन संदलास के साथ मिलकर ‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ के लिए तैयार किया है।
बादशाह ने आईएएनएस को बताया, “पिंजरा’ एक प्यार भरे तरीके से ऑनर किलिंग की ओर से इशारा करता है, जो मुख्यत: उत्तर भारत में आम है।”
‘एमटीवी स्पोकन वर्ड’ एमटीवी चैनल पर आने वाला एक मासिक फीचर या फिल्म है।
‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ गीत गाने वाले बादशाह कहते हैं कि ‘पिंजरा’ बहुत खूबसूरत लिखा गया है।
उन्होंने कहा, “मेरे पिता हरियाणा और मेरी मां पंजाब से हैं, इसलिए मैं ऑनर किलिंग के हालात से वाकिफ हूं। जैसमीन ने गाना बहुत खूबसूरत लिखा है और मैं खुद को इसमें शामिल करने एवं इसका हिस्सा बनने से नहीं रोक सका।”
dharmpath.com dharmpath