कान्स में कुछ और वक्त बिताएंगी ऋचा

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म ‘मसान’ की स्क्रीनिंग के लिए फ्रेंच रिविएरा गईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा लगे हाथों वहां कुछ दिनों की छुट्टियां भी मना लेना चाहती हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, ऋचा भारत वापसी से पहले पेरिस और एम्सटर्डम घूमना चाहती हैं।

ऋचा ने एक बयान में कहा, “सीधी सी बात यह है कि मैं कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हूं। खाली वक्त में कुछ पढूंगी, खरीदारी करूंगी और शहर घूमूंगी। भारत वापसी से पहले मैं खुद को तरोताजा कर लेना चाहती हूं।”

ऋचा ने इससे पहले निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के सिलसिले में कान्स में हिस्सा लिया था और इस बार नीरज घवन की ‘मसान’ की स्क्रीनिंग के लिए वह कान्स गई हैं।

उनकी फिल्म को कान्स में ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ श्रेणी में प्रदर्शित किया गया और स्क्रीनिंग के बाद पांच मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट से फिल्म की सराहना की गई।

भारत लौटने के बाद ऋचा निर्देशक पूजा भट्ट की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493