कान्स, 24 मई (आईएएनएस)। नवोदित फिल्मकार नीरज घेवन की पहली फिल्म ‘मसान’ ने 68वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में दो पुरस्कार जीते हैं। घेवन इससे फूले नहीं समा रहे हैं।
वाराणसी की पृष्ठभूमि वाली ‘मसान’ एक छोटे से कस्बे के चार लोगों की कहानियां लिए हुए है। इसने शनिवार को कान्स फिल्मोत्सव में ‘प्रोमिसिंग फ्यूचर प्राइज’ और ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (फिप्रेसी) पुरस्कार जीते।
घेवन ने एक बयान में कहा, “मैं भारत के लिए ये दो पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूं। ‘मसान’ की टीम मुझसे भी ज्यादा खुश है। यह अर्से से अपेक्षित था। हमारे पास एक वैश्विक टीम है, जिसने जुनून और उससे भी कहीं बढ़कर ईमानदारी से काम किया, जो हमें इतनी आगे तक ले आई। मैं भारत में इस फिल्म के प्रदर्शन का इंतजार नहीं कर सकता।”
घेवन ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म में फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। उन्होंने अनुराग का शुक्रिया भी अदा किया।
dharmpath.com dharmpath