रोनाल्डो ने एंसेलोटी के प्रति जताया समर्थन

मेड्रिड, 24 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम के मौजूदा कोच कार्लो एंसेलोटी के प्रति समर्थन जाताते हुए कहा है कि वह बेसब्री से क्लब में उनके भविष्य के बारे में नई सूचना का इंतजार कर रहे हैं।

ला लीगा में रियल मेड्रिड इस साल बार्सिलोना से दो अंक पीछे रहा। साथ ही टीम को चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल से भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। कोपा डेल रे कप से रियल मेड्रिड जनवरी में ही बाहर हो गया था।

रोनाल्डो ने हालांकि कोच एंसोलोटी का समर्थन करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल साइट ट्विटर पर साझा की।

रोनाल्डो ने रविवार को ट्वीट किया, “एंसेलोटी एक शानदार कोच और कमाल के इंसान हैं। उम्मीद है कि हम अगले सत्र में भी साथ काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493