बायर्न म्यूनिख ने जीता बुंदेसलीगा खिताब

बर्लिन, 24 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को बुंदेसलीगा के इस सत्र के अपने आखिरी मैच में एफसीवी मेंज 05 को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही बायर्न ने 25वीं बार बुंदेसलीगा खिताब अपने नाम किया।

इससे पूर्व पिछले तीन मैचों में बायर्न को हार का सामना करना पड़ा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रिबग और पैडरबॉर्न क्लब को अपने आखिरी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में इन दोनों क्लबों ने सबसे नीचे क्रमश: 17वें और 18वें स्थान के साथ अपने अभियान की समाप्ति की। अगले सत्र में अब इन दोनों क्लबों के टूर्नामेंट के सेकेंड डिवीजन में खेलना होगा।

अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहे बोरुसिया मोंचेनग्लादबाक को अपने आखिरी मैच में एफसी अग्सबर्ग से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

अग्सबर्ग ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया और टीम यूरोपा लीग के लिए भी क्वालीफाइ करने में कामयाब रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493