शिरीष 42 के हुए, फिल्मजगत ने दी बधाई

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘मैं हूं न’ और ‘ओम शांति ओम’ के संपादन के लिए पहचाने जाने वाले शिरीष कुंदर रविवार को 42 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पत्नी फराह खान सहित अभिनेता अभिषेक बच्चन और संगीतकार विशाल ददलानी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिरीष और फिल्मकार फराह ने 2004 में शादी की थी और तीन बच्चों के माता-पिता हैं।

फराह ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे। मैं जानती हूं तुम्हें उपहार नहीं चाहिए, इसलिए मैंने अपने लिए कुछ उपहार खरीदे हैं।”

शिरीष न सिर्फ एक कुशल फिल्म संपादक हैं, बल्कि उन्हें निर्देशन, निर्माण, लेखन सहित दूसरी कई प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्म ‘चैंपियन’ के संपादन से बॉलीवुड में करियर शुरू किया था।

उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी-

अभिषेक बच्चन : हैप्पी बर्थडे बडी।

पुनीत मल्होत्रा : हैप्पी बर्थडे। यह दिन शानदार हो और आने वाला साल इससे भी बेहतर हो।

साजिद खान : हैप्पी बर्थडे साले साहब..ट्विटर पर सबसे मजाकिया इंसान..जन्मदिन शानदार हो।

विशाल ददलानी : हैप्पी बर्थडे। जन्मदिन शानदार हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493