आईपीएल : गैर-विजेता टीम को फिर मिल सकता है ऑरेंज कैप

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में एक बार फिर सर्वाधिक व्यक्तिगत रन के लिए दिया जाने वाला ऑरेंज कैप किसी गैर विजेता टीम को जा सकता है।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में एक बार फिर सर्वाधिक व्यक्तिगत रन के लिए दिया जाने वाला ऑरेंज कैप किसी गैर विजेता टीम को जा सकता है।

इस सूची में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल-8 में कप्तान रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर सबसे ऊपर हैं और एकमात्र फाइनल मैच में उन्हें पीछे करने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।

वार्नर ने आईपीएल-8 के 14 मैचों में 43.23 के औसत से 562 रन बनाए, जिसमें उनके नाम सर्वाधिक सात अर्धशतक रहे।

वार्नर के बाद इस दौड़ में फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस के लेंडल सिमंस (472) और मुंबई के ही कप्तान रोहित शर्मा (432) हैं। हालांकि सिमंस को जहां ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए 60 से अधिक रन बनाने होंगे, वहीं रोहित अभी वार्नर से 130 रन पीछे चल रहे हैं।

ऐसे में वार्नर के ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने की पूरी संभावना है।

आईपीएल में यह काफी रोचक तथ्य रहा है कि पिछले सात संस्करणों में से सिर्फ एक बार 2014 में विजेता टीम के किसी बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल की। पिछले संस्करण में विजेता रही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रोबिन उथप्पा ने 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया था।

अबतक ऑरेंज कैप हासिल करने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालें तो पहले संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शॉन मार्श (616) ने यह उपलब्धि हासिल की, हालांकि उनकी टीम तीसरे स्थान पर ही रही।

वहीं दूसरे संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी (572) ने ऑरेंज कैप हासिल किया, जबकि उनकी टीम चौथे पायदान पर रही। तीसरे संस्करण में यह कारनामा मुंबई इंडियंस के लिए दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (618) ने किया, हालांकि उनकी टीम फाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी।

अगले दोनों संस्करणों में विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल (608, 733) ने ऑरेंज कैप हासिल किया, हालांकि उनकी टीम 2011 में जहां फाइनल में हार गई, वहीं 2012 में पांचवां स्थान ही हासिल कर सकी।

स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के कारण बदनाम आईपीएल के छठे संस्करण में सुपर किंग्स के बल्लेबाज माइकल हसी (733) ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया, जबकि उनकी टीम फाइनल में हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493