कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
इससे पहले दोनों टीमें इसी मैदान पर आईपीएल-6 में भी एकदूसरे के खिलाफ फाइनल मैच खेल चुकी हैं। तब मुंबई इंडियंस खिताब जीतने में सफल रहे थे।
सुपर किंग्स रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा है, जिसमें उसे दो बार खिताबी सफलता भी मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस तीसरी बार फाइनल में पहुंचे हैं।
टीम :
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल हसी, ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, पवन नेगी।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।
dharmpath.com dharmpath