फोर्स इंडिया के पेरेज को मोनाको ग्रांप्री. से मिले 6 अंक

मोनाको, 24 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 भारतीय टीम फोर्स इंडिया के चालक सर्जियो पेरेज रविवार को समाप्त हुए एफ-न रेस मोनाको ग्रांप्री. में सातवां स्थान हासिल कर सके, जिससे उन्हें छह अंक मिले।

पेरेज ने रेस की शुरुआत भी सातवें स्थान के साथ ही की थी।

पेरेज ने शानदार प्रदर्शन किया और रेस के विजेता रहे मर्सिडीज के निको रोसबर्ग से मात्र 15 सेकेंड पीछे रहे।

फेरारी के सेबास्टिन वेट्टल दूसरे, जबकि रोसबर्ग के साथी चालक लुइस हैम्लिटन तीसरे स्थान पर रहे।

पेरेज की टीम के ही निको हल्केनबर्ग हालांकि अच्छी गति कायम नहीं रख सके और 11वां स्थान हासिल कर पाए।

पेरेज ने छह अंक हासिल कर ड्राइवर्स चैम्पियनशिप में कुल 11 अंकों के साथ 11वां स्थान हासिल कर लिया, जबकि हल्केनबर्ग 13वें स्थान पर हैं।

कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप में फोर्स इंडिया कुल 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

टीम अब सात जून को मांट्रीयल में होने वाले कनाडा ओपन में हिस्सा लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493