‘गब्बर सिंह 2’ में लंबे बालों, मोटी दाढ़ी में दिखेंगे पवन

चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और राजनीतिज्ञ पवन कल्याण की आगे वाली तमिल फिल्म ‘गब्बर सिंह 2’ की शूटिंग आखिरकार शुक्रवार को शुरू होगी। फिल्म में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों में पवन लंबे बालों और मोटी दाढ़ में नजर आएंगे।

फिल्मी निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पवन ने कुछ महत्पवपूर्ण दृश्यों के लिए अपने बाल और दाढ़ी बढ़ाई है। इन दृश्यों की शूटिंग पूरी होने के बाद वह फिर से पहले की तरह दिखने लगेंगे। शेष फिल्म में वह बिना दाढ़ी के दिखेंगे।”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवन ने ए.आर. मुरुगदोस की एक परियोजना के लिए बाल और दाढ़ी बढ़ाई है।

लेकिन सूत्र ने बताया, “वह कोई और फिल्म नहीं कर रहे हैं। ‘गब्बर सिंह 2’ पूरी होने तक वह किसी और परियोजना के लिए हामी नहीं भरेंगे।”

‘गब्बर सिंह 2’ की पहली शूटिंग पुणे के पास एक जगह पर होगी, जहां कला निर्देशक आनंद साईं ने एक गांव का सेट बनाया है।

के.एस. रवींद्र द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में अनीषा अंब्रोस बतौर नायिका नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493