बीमार अनुष्का कोलकाता की मस्ती से चूकीं

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीमार होने की वजह से आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की टीम के साथ आईपीएल फाइनल का लुत्फ उठाने कोलकाता जाने से चूक गईं। उन्होंने कहा कि बीमार होना और टीम के साथ मौज-मस्ती न कर पाने से उन्हें बुरा लग रहा है।

अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा, “दोस्तों, बीमार होना और आप सब के साथ मस्ती नहीं कर पाना बेहद खल रहा है। लेकिन जल्द ही आप सब के साथ मैं मस्ती में शामिल होऊंगी।”

निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह और अनुष्का ने काम किया है। फिल्म पांच जून को प्रदर्शित हो रही है।

अनिल, रणवीर, फरहान और फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में रविवार रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए आईपीएल फाइनल मैच में मौजूद थे।

फिल्म की टीम ने कोलकाता में काफी मस्ती की और सुप्रसिद्ध के. सी. दास हलवाई की दुकान पर बंगाली मिष्ठान ‘संदेश’, ‘मिष्टी दोइ’ और ‘खीर’ खाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493