टोकियो, 25 मई (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो के महानगरीय इलाके में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि प्रारंभ में भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांश में 36.1 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर में 139.6 डिग्री पर था, जिसकी गहराई 50 किलोमीटर थी।
भूकंप के झटकों के बाद सबवे और बुलेट ट्रेन सेवाएं थोड़े समय के लिए स्थगित कर दी गई।
भूकंप से जान-माल की हाानि की कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath