वरुण ने करण को जन्मदिन पर ‘हैप्पी बर्थडे’ समर्पित किया

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने सोमवार को फिल्मकार करण जौहर के 43वें जन्मदिन पर उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ का ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना समर्पित किया।

वरुण ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करण की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की।

वरुण (28) ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो करण जौहर। आशा करता हूं कि आपका साल सर्वाधिक मजेदार रहे। ढेर सारा प्यार। यह गाना आपको समर्पित करना चाहता हूं।”

उन्होंने एक अन्य ट्विटर में लिखा, “फिल्म ‘एबीसीडी 2’ का ‘हैप्पी बर्थडे’ गीत जन्मदिन पर एकमात्र करण जौहर के लिए।”

इस गाने में वरुण ने रैप करने की कोशिश की है, लेकिन उनका नियमित रूप से गायकी में हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं है।

पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में वरुण से पूछा गया था कि क्या वह कभी एक पूर्ण रैपर या गायक के रूप में नजर आएंगे?

इसके जवाब में उन्होंने कहा था, “नहीं, ऐसा नहीं है। मेरे ख्याल से रैप करना अभिव्यक्ति का एक तरीका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493