पेरिस, 25 मई (आईएएनएस)। चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले दौर में मात्र 33 मिनट ही खेल पाई थीं कि चोटिल होकर उन्हें न सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर हटना पड़ा, बल्कि इस पूरे सत्र में अब वह कोर्ट पर नहीं उतर पाएंगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को पेंग के हवाले से कहा, “इस सत्र में कोर्ट पर मेरी दावेदारी समाप्त हो गई।”
24वीं विश्व वरीयता प्राप्त पेंग को पीठ में दर्द के चलते रविवार को फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच से रिटायर हर्ट हो हटना पड़ा।
उनके मैच से हटने के समय वह स्लोवेनिया की पोलोनो हरसोग से 0-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं।
पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली पेंग ने कहा, “पिछले वर्ष फेड कप के दौरान शुरू हुआ दर्द फिर से उभर आया।”
पेंग कोर्ट पर उतरने के साथ ही पीठ दर्द से परेशान थीं, जिसके चलते वह अपनी एक भी सर्विस नहीं बचा पाईं।
dharmpath.com dharmpath