ढाका में 2 संदिग्ध आईएस सदस्य गिरफ्तार

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ पर सोमवार को आई खबर के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के प्रवक्ता जहांगीर आलम ने कहा कि संदिग्ध सदस्यों को रविवार रात शहर के उत्तरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने हालांकि, इस बारे में आगे कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

प्रवक्ता ने कहा, “दो लोगों को आईएस आतंकवादी होने के शक में हिरासत में लिया गया है। हम विस्तृत जानकारी बाद में संवाददाता सम्मेलन में देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493