सीरियाई वायुसेना का पल्माइरा में आईएस ठिकानों पर हमला

दमिश्क, 25 मई (आईएएनएस)। सीरियाई वायुसेना ने मध्य सीरिया के पल्माइरा शहर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हवाई हमले किए।

सीरिया के सरकारी चैनल ने सोमवार को जारी अपनी रपट में बताया कि होम्स प्रांत के सदियों पुराने शहर पल्माइरा में सरकारी युद्धक विमानों ने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए। रपट में इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

इसी बीच होम्स प्रांत के गवर्नर तलाल बरजी ने कहा कि पल्माइरा को दोबारा से अपने कब्जे में लेने के लिए सीरिया की सेना जवाबी हमला करेगी।

इस्लामिक स्टेट ने बीते बुधवार को पल्माइरा पर अपना कब्जा कर लिया था। आधिकारिक रपटों के मुताबिक, आतंकवादी संगठन के लड़ाकों ने इस दौरान शहर में 400 लोगों का संहार किया था, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

आईएस ने 13 मई को पल्माइरा पर हमले शुरू किए थे। इस आतंकवादी संगठन ने तब से सुकनेह और आमीरियेह के साथ ही अल-हैल और अराक तेल क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीरिया के पुरावशेषों और संग्रहालयों के महानिदेशक मामो अब्दुलकरीम ने कहा कि सरकारी सैनिकों ने पल्माइरा से सभी प्रकार की प्राचीन वस्तुओं को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया है।

अब्दुलकरीम ने प्राचीन मंदिरों और स्मारकों के भविष्य पर चिंता जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493