आईएसएस पर वाणिज्यिक विमान उतारने की तैयारी में नासा

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंजीनियर भविष्य में अमेरिका के व्यावसायिक चालक दल और मालवाहक विमानों के अंतरिक्ष में पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) को तैयार करने में जुटे हुए हैं।

ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉन्सन अंतरिक्ष केंद्र के रोबोटिक फ्लाइट नियंत्रकों ने विशाल स्थाई बहुउद्देशीय मॉड्यूल (पीएमएम) को युनिटी मॉड्यूल के पृथ्वी से लगे पोर्ट से अलग किया और रोबोटिक तरीके से इसे ट्रांक्वि लिटी मॉड्यूल के पोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।

इस कदम से युनिटी पोर्ट अमेरिकी मालवाहक विमान के लिए माल उतारने के स्थान रूप में तब्दील करने के लिए खाली हो जाएगा।

हार्मोनी पर स्थित पृथ्वी से लगा पोर्ट प्राथमिक पत्तन स्थल है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा है, “हार्मोनी का अंतरिक्ष से लगा पोर्ट मौजूदा समय में मालवाहक यानों के लिए माल खाली करने का स्थान है। इसलिए इस कदम के जरिए यह स्थान खाली हो जाएगा, जिसका उपयोग हार्मोनी के अग्रिम पोर्ट के साथ मिलाकर वाणिज्यिक विमान के आगमन स्थल के रूप में किया जाएगा।”

नासा के एक्सपेडिशन 43 के कमांडर टेरी विर्ट्स और उड़ान इंजीनियर स्कॉट केली युनिटी से मॉड्यूल को अलग करने और ट्राक्वि लिटी के साथ उसे अंतिम रूप में जोड़ने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493