ईरान के ओश्तोराक प्रो कबड्डी लीग-2 में सबसे महंगे खिलाड़ी

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सोमवार को ईरान के हैदी ओश्तोराक को तेलुगू टाइटंस हैदराबाद ने 21.1 लाख रुपये में खरीदा।

ओश्तोराक इसके साथ ही प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए।

ओस्तोराक की आधार कीमत महज 1.5 लाख रुपये रखी गई थी, लेकिन नीलामी में उनके लिए 14 गुना ज्यादा राशि लगाई गई।

तेलुगू टाइटंस ने इराक के ही मेराज शेख को भी 20.1 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा।

पिछले साल टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे राकेश कुमार को पटना पाइरेट्स ने 12.8 लाख रुपये में खरीदा था।

कुल मिलाकर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी ने 14 खिलाड़ियों के साथ करार किया।

किसी एक फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खरीदने का अधिकार है।

मशाल स्पोर्ट्स और स्टार इंडिया द्वारा प्रचारित तथा भारतीय एमैच्योर कबड्डी महासंघ और अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के सहयोग से होने वाले प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण में कुल 27 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्लेयर ड्रॉफ्ट पूल में रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493