संबंधों में फिल्म निर्माण से आ सकती हैं मुश्किलें : रोज

लंदन, 26 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रोज बायर्न का कहना है कि उनके फिल्मों में काम करने के कारण साथी अभिनेता बॉबी कानवेल के साथ उनके प्रेम संबंध में समस्याएं आ गई थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रयासों से इसे बनाए रखा।

बॉबी के साथ तीन साल से डेटिंग कर रहीं रोज ने बताया कि काम के कारण दोनों को अधिकतर बाहर रहना पड़ता है, या वे यात्राएं करते रहते हैं। इसलिए उन्हें अपने प्रेमसंबंध में अधिक समर्पित होने की जरूरत होती है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, रोज ने बताया, “फिल्म निर्माण आपके जीवन को अशांत कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “आपको, दूसरे व्यक्ति को यह एहसास दिलाने के लिए प्रयास करने पड़ते हैं कि आप उसकी जिंदगी में शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “आपको अपना जीवन नियोजित करना पड़ता है। काम सप्ताह-दर-सप्ताह आगे बढ़ता रहता है, जो किसी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित होने की जरूरत होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493