वेंकट के पास ‘मनकथा’ के हिंदी रीमेक के लिए वक्त नहीं

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार वेंकट प्रभु का कहना है कि उन्होंने अपनी ‘मनकथा’ फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की योजना अभी ठंडे बस्ते में नहीं डाली है। वह संभवत: इसका निर्देशन नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास समय नहीं है।

‘मनकथा’ वेंकट के करियर की जबर्दस्त हिट फिल्मों में से एक है। इसमें तमिल स्टार अजीत कुमार थे।

वेंकट ने आईएएनएस को बताया, “मैंने अभिनेता सैफ अली खान और जॉन अब्राहम से मुलाकात की है, लेकिन फिलहाल कुछ बात नहीं बन पाई है। ‘मनकथा’ हिंदी में बनाने की सोची है। इसके रीमेक के अधिकार स्टूडियो ग्रीन के पास हैं। वे इसे एक बड़े स्टूडियो के साथ मिलकर बनाने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इसके रीमेक का निर्देशन कर पाऊंगा, क्योंकि मैंने एस्केप आर्टिस्ट मोशन पिक्चर्स के साथ पहले ही अपनी अगली तमिल फिल्म साइन कर ली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493