नेनी ने एक टेक में बोला 8 पृष्ठों का संवाद

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता नेनी ने अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म ‘भले भले मगादिवोय’ के सेट पर पूरी फिल्म टीम को उस वक्त हैरत में डाल दिया, तब उन्होंने आठ पन्नों का संवाद एक ही टेक में बोल दिया।

एक बयान के अनुसार, “नेनी ने आठ पन्नों का संवाद एक ही टेक में पूरा किया और सेट पर सब हैरान रह गए। अपने अब तक के करियर में उन्होंने इस तरह की भूमिका नहीं की है। दर्शकों को उनकी फिल्म जरूर पसंद आएगी।”

मारुति के निर्देशन में बन रही फिल्म में लावण्या त्रिपाठी नायिका की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

बयान के अनुसार, “फिल्म में संवादों वाले लगभग सारे दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। इस समय हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में गानों को फिल्माया जा रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग जून या जुलाई तक पूरी करने की योजना है और अगस्त में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।”

फिल्म के निर्माता बन्नी वासु ने बताया, “यह एक रूमानी हास्य फिल्म है और कहानी काफी मनोरंजक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493