हैदराबाद, 26 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अभिनेत्री अंजलि, नंदमूरि बालकृष्ण की 99वीं तेलुगी फिल्म ‘डिक्टेटर’ में नायिका का किरदार निभाएंगी। फिल्म की लांचिंग शुक्रवार को होगी।
फिल्म इकाई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अंजलि को नायिका के तौर पर चुन लिया गया है। निर्देशक श्रीवास को लगा कि अंजलि और बालकृष्ण की जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगेगी।”
इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस फिल्म की नियमित शूटिंग 12 जून से शुरू होगी।
श्रीवास ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म दशहरे के आसपास रिलीज करने की योजना है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, दिल्ली और यूरोप में होगी। यह लगभग 40 करोड़ रुपये के बड़े बजट वाली फिल्म होगी।”
शुरुआत में फिल्म में बालकृष्ण की नायिका के तौर पर नयनतारा का चुनाव हुआ था, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से उनकी जगह अंजलि को लिया गया।
dharmpath.com dharmpath