उत्तर कोरिया समुद्री सीमा के पास बना रहा सैन्य चौकियां

सियोल , 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया से सटी समुद्री सीमा के पास सुरक्षा चौकियां बना रहा है। यह एक निर्जन क्षेत्र है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सियोक ने बताया कि उत्तर कोरिया की सेना दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती द्वीप यिओनप्योंग से लगभग 4.5 किलोमीटर दूर स्थित गाल द्वीप पर सैन्य अड्डे का निर्माण कर रही है।

किम ने बताया कि गाल द्वीप की भौगोलिक स्थिति और यिओनप्योंग द्वीप से इसकी कम दूरी को देखते हुए उत्तर कोरिया द्वारा स्थापित की जा रही सैन्य सुविधाएं, दक्षिण कोरिया के नॉर्दर्न लिमिट लाइन (एनएलएल) अभियान के लिए गंभीर खतरा होगी।

एनएलएल 1950-53 में कोरियाई युद्धविराम के बाद अमेरिकी नेतृत्व वाले बलों ने बनाई थी। यह दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच समुद्री सीमा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि यह सीमा फिर निर्धारित की जानी चाहिए।

दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया 122 मिलीमीटर क्षमता वाले मल्टीपल रॉकेट प्रक्षेपकों के लिए पांच बंकर आकार वाली चौकियों का निर्माण पहले ही पूरा कर चुका है।

नवंबर, 2010 में प्योंगयांग ने 122-मिलीमीटर मल्टीपल रॉकेट से यिओनप्योंग पर हमला किया था, जिसमें दो दक्षिण कोरियाई नागरिक और दो नौसैनिक मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493