अमिताभ ने कहा, मैं भला-चंगा हूं

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स की ओर से उनकी तबीयत को लेकर जताई जा रही फिक्र को दूर करते हुए कहा है कि वह एकदम भले-चंगे हैं।

अमिताभ ट्विटर, ब्लॉग व अन्य प्लेटफार्म पर प्रशंसकों को नियमित रूप से अपनी निजी एवं पेशेवर जिंदगी से अवगत कराते रहते हैं। वह कहते हैं कि उनका नियमित रूप से संपर्क में बने रहना ‘सब ठीक है’ की निशानी है।

अमिताभ सोशल मीडिया पर मौजूद अपने प्रशंसकों को अपनी ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ (कुनबा) कहते हैं। हाल में उन्होंने दर्द पर एक पोस्ट लिखा, जिससे उनके इस कुनबे को लगा कि उनकी तबीयत जरा नासाज है।

बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम’ पर उनकी इस शंका का समाधान किया।

उन्होंने लिखा, “दर्द के विषय में मेरी राय मेरी एक आम सी टिप्पणी थी। इसका किसी भी तरह से मेरी तबीयत से कुछ लेना देना नहीं है।”

उन्होंने कहा कि वह प्रशंसकों से इस प्यार एवं सराहना को पाकर धन्य हो गए।

अमिताभ ने लिखा, “कुनबे (ईएफ) की ओर से जताई गई चिंता सराहनीय है। वे जो प्यार एवं अपनापन दिखाते हैं, मैं उससे धन्य हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493