केनबरा, 26 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की सौर कंपनी ‘पॉलिनेट एनर्जी’ भारत के गरीब क्षेत्रों में घातक वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सौर लालटेनों की बिक्री कर रही है।
कंपनी की छोटे सौर लालटेनों ने अब देश के 8,000 घरों में किरोसीन लालटेन की जगह ले ली है।
कंपनी के मुताबिक, किरोसीन लालटेन और स्टोव से होने वाला अंदरूनी वायु प्रदूषण भारत में लोगों की मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है।
कंपनी ने इन सौर लालटेनों की बिक्री के लिए स्थानीय नागरिकों को नियुक्त किया है। इन लालटेनों की कीमत लगभग 30 आस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 23 डॉलर है।
कंपनी ग्राहकों को किश्तों में भी भुगतान करने का विकल्प दे रही है।
कंपनी ने बेंगलुरू में 7,000 से अधिक लालटेन बेचे हैं और यह दो अन्य भारतीय शहरों में भी अपना कारोबार बढ़ा रही है।
कंपनी के सहसंस्थापक कैट किमरली ने कहा, “हमने भारत में बेंगलुरू के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की। बेंगलुरू 100 साल पहले विद्युतीकृत बनने वाला पहला शहर था और अभी भी बेंगलुरू का सिर्फ 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा ही विद्युतीकृत है।”
किमरली ने कहा, “हमने लोगों को प्रकाश दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और शाम के समय घर पर काम करने वाली माताओं को रोशनी दी गई है।”
इस कंपनी की स्थापना पांच आस्ट्रेलियाई नागरिकों ने की थी।
dharmpath.com dharmpath