बेनिटेज हो सकते हैं रियल मेड्रिड के नए कोच

मेड्रिड, 26 मई (आईएएनएस)। कार्लो एंसेलोट्टी को बाहर किए जाने के बाद स्पेन के राफेल बेनिटेज के रियल मेड्रिड का नया कोच नियुक्त किए जाने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बेनिटेज इस इटली के क्लब नापोली के मैनेजर हैं और सोमवार को एंसेलोट्टी को रियल से निकाले जाने के बाद उन्हें रियल के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज की अगली पसंद माना जा रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि नई प्रेरणा का हवाला देते हुए पेरेज ने किसी कोच को हटाया हो।

मेड्रिड में ही जन्मे बेनिटेज ने कोचिंग करियर की शुरुआत मेड्रिड में युवा क्लबों के साथ की और उसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वालेंसिया, लीवरपूल और चेल्सी जैसे क्लबों में कोच का पदभार संभाला।

एंसेलोट्टी के एजेंट अर्नेस्टो ब्रोंजेट्टी का भी मानना है कि बेनिटेज के साथ पहले से ही समझौता हो चुका है।

ब्रोंजेट्टी ने कहा, “बेनिटेज के रियल का अगला कोच बनने की संभावनाएं 99 फीसदी हैं।”

एंसेलोट्टी के भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि एंसेलोट्टी पीठ में चल रही परेशानी से निजात पाने के लिए ऑपरेशन करवाने वाले हैं और अगले एक वर्ष तक वह आराम करेंगे।

गौरतलब है कि रियल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सार्वजनिक तौर पर एंसेलोट्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया था।

रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा था कि वग अगले सत्र में भी एंसेलोट्टी के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493