‘दिल धड़कने दो’ पर मम्मी शेफाली को चिढ़ा रहे बच्चे

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। जोया अख्तर निर्देशित आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के टीजर से इसके सभी कलाकार खुश हैं, लेकिन इसमें अहम भूमिका निभा रहीं शेफाली शाह इससे खीझी हुई हैं।

शेफाली फिल्म में रणवीर सिंह की मां की भूमिका में हैं। उनके बच्चे फिल्म के डायलॉग ‘सब ऊपर ऊपर से बात करते हैं, असली बात को कोई करता ही नहीं है’ को लेकर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा कि शेफाली के बच्चे इस डायलॉग वाले दृश्य की नकल उतारते हैं। यही नहीं, यह डायलॉग उनके घर में हंसी-मजाक का सबब बन गया है।

सूत्र ने कहा, “शेफाली के घर में यह डायलॉग एक चलन बन गया है। यह मजेदार है कि उनके बच्चे दृश्य से कितने बढ़िया से जुड़ गए हैं और मौका मिलते ही उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी है।”

‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493